राष्ट्रीय ड्राइविंग स्कूल दिवस कल, निकाली जायेगी सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली
लखनऊ, अमृत विचार। देश के विभिन्न राज्यों के ड्राइविंग स्कूल संगठन प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को राष्ट्रीय ड्राइविंग स्कूल दिवस के रूप में मनाते हैं इस उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। ड्राइविंग स्कूल दिवस को लेकर इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के ड्राइविंग स्कूल संगठन यू.पी. मोटर ट्रेनिंग स्कूल ओनर्स एसोसिएशन आज 23 अगस्त को द्वितीय राष्ट्रीय ड्राइविंग स्कूल दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जनपदों में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालने का आवाह्न किया है।
बता दें कि प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते के लिए एसोसिएशन की ओर से बीच-बीच में सड़क सुरक्षा जागरुकता दिवस का भी कार्यक्रम किया जाता है। बुधवार को लखनऊ जनपद के सभी मोटर ट्रेनिंग स्कूल अपने-अपने हल्के प्रशिक्षण वाहनों (कार) पर सड़क सुरक्षा स्लोगन के बैनर लगाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालेंगे साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी पर्चे भी बाटेंगे।
यह जानकारी देते हुये एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के एम वाजपेयी ने बताया कि 23 अगस्त को उक्त रैली को फिटनेस ग्राउंड, ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ में समय: पूर्वाह्न 10 बजे उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र सुरेन्द्र कुमार हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में आर.पी.द्विवेदी, आरटीओ (प्रशासन) संदीप कुमार पंकज आरटीओ (प्रवर्तन), अखिलेश कुमार द्विवेदी, एआरटीओ (प्रशासन) एआरटीओ प्रवर्तन अमित राजन राय,आरआई प्रशांत जौहरी,विष्णु कुमार समेत कई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
ह भी पढ़ें:-रायबरेली: चंद्रयान-3 के लाइव प्रसारण के खिलाफ शिक्षक संघ लामबंद
