Jalaun Accident : रेलिंग से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल, रिश्तेदार के अंतिम-संस्कार से लौट रहे थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में सड़क हादसे में एक की मौत।

जालौन में तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। झांसी-कानपुर हाइवे पर गिरथान बाईपास के पास हादसा हुआ।

जालौन, अमृत विचार। मंगलवार की शाम को हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। रेलिंग से टकराने के बाद बाइक सवार एक व्यक्ति की घटना पर ही मौत हो गई, जबिक दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। रहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  हादसे की सूचना पर परिजनों रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार कोटरा से रिश्तेदारों के यहां हुई गमी में अंतिम संस्कार कराकर बाइक सवार वापस उरई लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक गिरथान बाईपास की मोड़ पर पहुंची थी कि तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। बाइक सवार युवकों के सिर में गहरी चोट आई। हादसे मे युवक रामप्रकाश 35 पुत्र कामता प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

बंटी 32 वर्ष पुत्र नारायण निवासीगण घाटमपुर कानपुर देहात घायल हो गया। हादसा होते ही हाईवे पर हड़कंप मच गया वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक के पी सरोज ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की खबर  परिजनों की दी। सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। 

तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, मजदूर को रौंदा

झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने ईट भरकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर मय ट्राली के खंती में जाकर पलट गया। ट्रॉली पर बैठा मजदूर उछलकर सड़क पर गिर गया, जिसे ट्रक ने रौंद दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

कानपुर देहात जनपद के भोगनीपुर थाने के ग्राम हलधरपुर का रहने वाला नंदलाल उर्फ मंगली 50 वर्ष ईंट के भट्टे पर मजूदरी करता था। मंगलवार की सुबह वह ईंट लादकर ट्रैक्टर ट्राली से भोगनीपुर से उरई की ओर आ रहा था। अभी ट्रेक्टर आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 27 स्थित गल्ला मंडी के पास पहुंचा ही था कि इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी।

इससे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई और ट्राली पर बैठा नंदलाल उछलकर नीचे गिर गया। नन्दलाल को ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक का भी कुछ पता नहीं चला। राहगीरों ने जब ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को खंदक में पलटा देखा तो तुंरत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

संबंधित समाचार