Uttarakhand Weather: इन जिलों में हो सकती है ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में दो दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार के लिए टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।  

उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है। वहीं, पिछले दो दिनों से कई स्थानों पर बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। साथ ही भूस्खल की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार, टिहरी, देहरादून , बागेश्वर और नैनीताल में 23 अगस्त बुधवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। 

 

 

 

संबंधित समाचार