Unnao में विशिष्ट सेवा करने वालों का ब्राहमण समागम में होगा सम्मान, कार्यक्रम आयोजक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में विशिष्ट सेवा करने वालों का ब्राहमण समागम में होगा सम्मान।

उन्नाव में विशिष्ट सेवा करने वालों का ब्राहमण समागम में सम्मान होगा। कार्यक्रम आयोजक वीरेंद्र शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

उन्नाव, अमृत विचार। रविवार को उन्नाव स्थित निराला प्रेक्षागृह में ब्राहमण समागम सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट सेवा करने वाले विप्रजनों को सम्मानित भी किया जायेगा।

यह जानकारी बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम आयोजक वीरेन्द्र शुक्ला ने दी। उन्होंने  कहा कि पण्डित विशंभर दयाल त्रिपाठी, पण्डित सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, पण्डित प्रताप मिश्र, पण्डित गया प्रसाद शुक्ल जैसे साहित्यकारों व चन्द्रशेखर आजाद जैसे महान क्रान्तिकारी की धरती पर 27 अगस्त को ब्राहम्ण समागम सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें मुख्य अतिथि ब्राहमण शिरोमणि उत्तर प्रदेश के क्रान्तिकारी नेता व मुख्य सचेतक विधान मण्डल, विधायक ऊंचाहार, पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. मनोज कुमार पांडेय रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विशिष्ट सेवा करने वाले विप्रजनों का सम्मान होना है।

इसके साथ ही समाज में ब्राह्मणों की स्थिति पर चिन्तन व पुनः उनकी श्रेष्ठता समाज में साबित हो। समाज में आयी विसंगतियों को दूर कर श्रेष्ठ समाज तैयार करने की रूपरेखा बनाई जाएगी। इस मौके पर राहुल पाण्डेय, संजीव त्रिवेदी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार