साला लेने नहीं आया तो रूठ गए लालू, बोले- कार से नीचे पांव नहीं रखूंगा
राष्ट्र जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव मंगलवार को अपने गांव फुलवरिया 7 सालों के बाद पहुंचे थे। वह वहा से अपने ससुराल सेलार कला पहुंचे। लगभग 10 साल के बाद अपने ससुराल पहुंचे लालू और उन की बेटी रावड़ी देवी को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
राबड़ी देवी के साथ उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी अपने ननिहाल चल दिए। लेकिन वहा राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद रूठ गए और गाड़ी में ही बैठे रहे जब तक्र उनका कोई साला उन्हें रिसीव करने नहीं आया।
लालू के रूठने की खबर सुनते ही लालू के चचेरे साला और राबड़ी देवी के चचेरे भाई रामाकांत यादव पहुंच गए और फिर क्या लालू प्रसाद यादव के सामने दोनों हाथ जोड़कर मानने लगे। फिर दामाद लालू प्रसाद भी मान गए और ससुराल के घर में जाने के लिए गाड़ी से उतर गए।
ये भी पढ़ें- Video: मिशन चंद्रयान-3 के लिए सीमा हैदर ने रखा व्रत, कहा- लैंडिंग तक न कुछ खाऊंगी, न पिऊंगी
