मथुरा: चन्द्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए दानघाटी मन्दिर गोवर्धन में प्रार्थना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को दोपहर बाद से गोवर्धन के मशहूर दानघाटी मन्दिर का वातावरण श्रद्धा और भक्ति से उस समय भर गया जब मन्दिर के सेवायत ने चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने के लिए गिरिराज जी से प्रार्थना की गयी।

मन्दिर में ठाकुर को न केवल विशेष छप्पन भेाग अर्पित किया गया बल्कि अखण्ड ज्योति को भी प्रज्वलित किया गया । एक बड़े बर्तन में शुद्ध घी का दीपक ठाकुर की सेवा में गर्भगृह में प्रज्वलित किया गया। मन्दिर के सेवायत आचार्य पवन कौशिक ने बताया कि यह ज्योति उस समय तक प्रज्वलित होती रहेगी जब तक चन्द्रयान-3 चन्द्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर नही जाता।

उन्होंने बताया कि विशेष आराधना में गिरिराज जी के श्रीचरणों में 11 बार गिरिराज चालीसा का पाठ भी किया गया और ठाकुर की आरती भी उतारी गई। उनका कहना था मन्दिर का गिरिराज जी का यह विगृह सिद्ध विगृह है और इसमें सच्चे मन और भाव से की गई प्रार्थना कभी बेकार नही जाती। पूर्व में ठाकुर का इत्र मिले गंगाजल से अभिशेष किया गया तथा आज ठाकुर का रत्नों से विशेष श्रंगार भी किया गया।

ये भी पढ़ें- Video: मिशन चंद्रयान-3 के लिए सीमा हैदर ने रखा व्रत, कहा- लैंडिंग तक न कुछ खाऊंगी, न पिऊंगी

 

संबंधित समाचार