कुर्की : फरार आठ लोगों के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
मटेरा/ बहराइच, अमृत विचार। गुलरा टेपरा गांव निवासी आठ लोग न्यायालय में पेश नहीं हो रहे हैं, जिस पर बुधवार को उनके मकान पर नोटिस चस्पा की गई। 4 सितंबर को न्यायालय में पेश न होने पर सभी के मकान को कुर्की की चेतावनी दी गई है।
कोतवाली नानपारा थाना क्षेत्र के ग्राम इंटहा के गुलरा टेपरा गांव निवासी मुंशीलाल पुत्र मुकुट, भुइंहारे पुत्र मुंशी लाल, पप्पू पुत्र मुंशी लाल, गया प्रसाद पुत्र राम किशुन, संतोषी पुत्र गुरू, जैसराम पुत्र खेलावन, मालती पुत्र गया प्रसाद और बच्छराज पुत्र श्याम लाल के विरुद्ध मारपीट करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। सभी लोग न्यायालय में पेश नहीं हो रहे हैं। जिस पर कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बुधवार को उप निरीक्षक मंतराम, सिपाही छोटेलाल और धर्मेंद्र चौधरी को गांव भेजा गया। पुलिस टीम ने आरोपी ग्रामीणों के घर नोटिस चस्पा किया। साथी सभी को 4 सितंबर को कोड पर पेश होने की बात कही।।कोर्ट में पेश न होने पर सभी के मकान की कुर्की कर दी जाएगी। पुलिस टीम द्वारा सभी आरोपियों के द्वार पर डुगडुगी भी पिटवाया गया। इस दौरान गांव के लोग भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -अवधी को सशक्त और समृद्ध बनाएं : महापौर
