अवधी को सशक्त और समृद्ध बनाएं : महापौर
अयोध्या,अमृत विचार। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अवधी भाषा साहित्य एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में बुधवार को तुलसीदास जयंती के अवसर पर अवधी महोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारम्भ कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल एवं मुख्य अतिथि महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने किया।
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या, अवधी एवं उसकी पहचान पूरे विश्व में है। विश्व के सबसे लोकप्रिय काव्य की जन्मस्थली अयोध्या है। इसलिए अयोध्यावासियों का कर्तव्य है कि अवधी भाषा को सशक्त एवं समृद्ध बनाये। रामचरित मानस को पढ़ने के बाद अन्य ग्रन्थ पढ़ने की आवश्यकता नही पड़ती है।
मुख्य वक्ता बीएनकेबी पीजी कालेज के प्रो सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास एकात्मवाद के प्रणेता है। संचालन दीपक चैरसिया और धन्यवाद ज्ञापन विभाग की डाॅ प्रत्याशा मिश्रा ने किया। इस मौके पर अधिकारी और शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में मायावती ने की बैठक, बिना गठबंधन बसपा लड़ेगी लोकसभा चुनाव
