काशीपुर: फर्नीचर की दुकान में चोरी का आरोपी दबोचा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना पुलिस ने फर्नीचर की दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली काशीपुर के मदर कॉलोनी निवासी गुलजार पुत्र अब्दुल अजीज ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसकी बैलजुड़ी के पास एक फर्नीचर की दुकान है। 21 अगस्त की रात अज्ञात चोर उसकी दुकान के अंदर से पांच कटर मशीन, एक ड्रिल मशीन, एक बसोला, एक कट्टे में लगभग 10 किलोग्राम कीलें चोरी कर फरार हो गए।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार की सुबह कुंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जसपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूप सिंह निवासी रितेश उर्फ निक्का को बैलजुड़ी नए ढेला पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया। 

 

संबंधित समाचार