उन्नाव: बारिश ने बरपाया कहर, कच्चे मकान की छत गिरने से दबीं मां-बेटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के मौरावां थाना अंतर्गत अकोहरी गांव में लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपा दिया है। बारिश के चलते बुधवार रात एक कच्चे मकान की छत भरभरा कर ढह गई। इससे कमरे में मौजूद मां-बेटी मलबे में दब गईं। शोर सुन लोग वहां पहुंचे और मलवा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी मौरावां पहुंचाया। जहां से उन्हें ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के डाक्टर के मुताबिक मां-बेटी की हालत खतरे से बाहर है। 

बता दें कि मौरावां थानाक्षेत्र के अकोहरी गांव निवासी रन्नो अपनी बेटी बबली के साथ कच्चे घर के कमरे में थी। लगातार हो रही बारिश के चलते घर की छत टपक रही थी। तभी बुधवार रात अचानक कमरे की छत भरभरा कर ढह गई और मां बेटी मलवे में दब गईं। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और दोनों को बाहर निकालने के लिए मलवा हटाना शुरू किया। 

हालांकि लगातार हो रही बारिश के चलते उन्हें इसमें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। लेकिन, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डाक्टर के अनुसार दोनों की हालत में सुधार है। हालांकि उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-यह भी पढ़ें:-Chandrayaan-3: लखनऊ के बेटी ने विश्व में बढ़ाया देश का मान, जानिए कौन हैं डॉ. रितु कारीधाल

संबंधित समाचार