बहराइच: व्यापार के लिए प्रदेश बन गया बेहतर स्थान- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

व्यापार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले - जीएसटी पर फैलाया जा रहा भ्रम, व्यापारियों ने समझा

अमृत विचार, बहराइच। अखिल भारतीय व्यापार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने गुरुवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने वार्ता करते हुए कहा कि सरकार ने जीएसटी जो लागू किया है, उसमें सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि अंदर से देखा जाए तो यह व्यापारियों के हित में है। उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले भी टैक्स देता था और अब भी दे रहा है।

अखिल भारतीय व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल की ओर से बहराइच जनपद के छावनी मोहल्ला निवासी आनंद अग्रवाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किया गया है। गुरुवार को माल गोदाम रोड स्थित एक होटल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार ने 40 लाख के टर्नओवर वाले व्यापारियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन करने से अलग रखा है। साथ ही अगर व्यापार के लिए कोई व्यापारी प्रदेश में जमीन का रजिस्ट्री करवाता है तो उसका फीस माफ है। इसके अलावा 5 लाख का बीमा प्रत्येक व्यापारी का सरकार की ओर से करवाया गया है अब टैक्स घर बैठे ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं इसके बाद भी विपक्षी इस पर भ्रम फैला रहे हैं। लेकिन व्यापारियों को भ्रम में न रहकर केंद्र प्रदेश के हितकारी योजना को आगे बढ़ाने के साथ लोगों को लाभ दिलाने में काम करना चाहिए। 

प्रेस वार्ता को जिलाध्यक्ष सुरेश सुल्तानिया ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के जीएसटी से गरीब को फायदा मिल रहा है। ऐसे में हम सभी देश को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं। कुछ खामियां थी उसे दूर कर लिया गया। सभा को प्रदेश मंत्री विमल डालमिया जिला उपाध्यक्ष आतिश केडिया ने संबोधित किया। इस दौरान अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: समाजवादी मजदूर सभा प्रदेश में करेंगी राजनीतिक परिवर्तन - धनीलाल

संबंधित समाचार