बरेली: आधे से ज्यादा अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध, कार्रवाई महज छापों तक सीमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी की वजह से जिले में बगैर पंजीकरण चलने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटरों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। इन सेंटरों पर काम करने वाला अप्रशिक्षित स्टाफ गलत रिपोर्ट देकर मरीजों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई भी महज छापा मारकर इन्हें सील करने तक सीमित रहती है।अफसर इनके संचालकों पर कानूनी कार्रवाई नहीं कराते, इसका नतीजा यह निकलता है कि एक जगह दुकान सील होने पर ये सामान उठाकर दूसरी जगह धंधा शुरू कर देते हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे पांच ब्लाकों को चिह्नित किया है जिनमें अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों की संख्या ज्यादा है, इनमें आलमपुर जाफराबाद, आंवला, बहेड़ी, शेरगढ़ और मीरगंज शामिल हैं। इन ब्लॉकों में टीम अभियान चलाकर छापे मार रही है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 232 अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत हैं, मगर इनकी संख्या 500 से अधिक है। 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो महीनों में विभाग ने छह से ज्यादा सेंटरों को सील करने की कार्रवाई की लेकिन कानूनी कार्रवाई करने से अफसर बच रहे हैं। इससे विभाग की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि सीएमओ ने अब अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: तीन हजार बिल बकाया होने पर काटा कनेक्शन, सपा पार्षद और जेई में कहासुनी

 

 

 

संबंधित समाचार