प्रतापगढ़ : स्कूल में विद्यार्थियों ने चंद्रयान - 3 का बनाया मॉडल
प्रतापगढ़, अमृत विचार। चंद्रयान- 3 के चंद्रमा पर सफलता पूर्वक उतरने पर गुरुवार को लोग उत्साहित रहे। जिले में जगह - जगह खुशी में आतिशबाजी की गई,रैली निकाली कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा में चंद्रयान- 3 के चंद्रमा पर उतरने पर छात्र - छात्राओं ने खुशी मनाई। स्कूल के बच्चों ने चंद्रयान का मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया। स्कूल में बुधवार को लैंडिंग का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। छात्र - छात्राएं हांथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय,वंदे मातरम,जय विज्ञान का उद्घोष करते रहे। गुरुवार को विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुत कर चंद्रयान -3 के बारे में बताया। चेयरपर्सन डा. अंजना सिंह सेंगर ने भारतीय वैज्ञानिकों की टीम के अथक प्रयास का परिणाम बताया।
निदेशक संजय सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक क्षण का प्रसारण देख कर विद्यार्थी, शिक्षक व सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रिंसिपल समीना अख्तर ने कहा कि चंद्रयान तीन को चंद्रमा पर उतरते हुए देखने का अनुभव बेहद रोमांंच भरा रहा। संध्या शुक्ला व सुधा सिंह ने कहा कि बेहद खास पल को लाइव देखकर मन प्रफुल्लित है। वैज्ञानिकों व इसरो की पूरी टीम को बधाई। प्रिंसिपल समीना अख्तर,संध्या शुक्ला,सुधा सिंह,पंकज सिंह, तरुण शुक्ल, अमित सोनी, सौरभ राकेश, प्रवीण मौर्य,आनन्द सिंह,विकास सिंह,विनोद मौर्य,अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार वर्मा नगर स्थित यमुना प्रसाद यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र- छात्राओं के साथ शिक्षकों व कर्मचारियों ने चंद्रयान- तीन की सफल लैंडिंग पर रैली निकालकर खुशी मनाई। बच्चों ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान आदि नारों के उद्घोष से इस सफल अभियान के प्रति वैज्ञानिकों की टीम को सराहा। बच्चों ने एलवीएम रॉकेट, लैंडर विक्रम, रोवर प्रज्ञान, चार्ट, मिसाइल आदि का प्रदर्शन किया। संयोजक साहित्यकार व शिक्षक लवलेश यदुवंशी ने बच्चों को मिशन के बारे में बताया।
प्रधानाचार्य पारसनाथ वर्मा, राजेंद्रमणि पांडेय,अभयराज, अभिषेक यादव, सुनील, अजय, राधारमण, सूर्य प्रकाश, प्रदीप, मुकेश आदि रैली में शामिल रहे। मानधाता के प्राथमिक विद्यालय रामनगर में प्रधानाध्यापक अखिलेश प्रताप सिंह के संयोजन में बच्चों ने लाइव प्रसारण देखा। सुनील यादव,कुलदीप सिंह, सुनील कुमार,संध्या सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : मनरेगा मजूदरों की संख्या नहीं बता सके सेक्रेटरी, डीएम ने लगाई फटकार
