लखनऊ: यातायात पुलिस को चकमा दे रहे बिना नंबर के ई-रिक्शे, चौराहों पर फैला रहे अव्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी को जाम मुक्त रखने के लिए मनमानी से वाहन चलाने वालों पर खास नजर रख रही है। यहां तक सड़क को घेरकर खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। सड़कों पर सबसे ज्यादा समस्या ई रिक्शे से उत्पन्न हो रही है। भले ही ई रिक्शों से प्रदूषण नहीं होता है लेकिन ये हर चौराहे पर जाम की स्थिति को बढ़ावा दे रहे हैं।

कई ई रिक्शा चालक अप्रशिक्षित ढंग से रिक्शा चलाते हैं और बड़ी बात ये है कि रिक्शे में नंबर प्लेट तक नहीं होती है। बिना नंबर प्लेट चलने वाले ई रिक्शे कब किसकी जान के दुश्मन बन जाये कुछ नहीं कहा जा सकता है। बिना नंबर प्लेट के दौड़ने वाले ई रिक्शा पुलिस की पकड़ से भी दूर हैं। ये अक्सर चकमा देकर निकल जाते हैं। कई बार चौराहों पर भी बेतरीब ढ़ंग से खड़े होकर जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं।

इन चौराहों पर ई रिक्शों की भरमार
शहर में इन चौराहों पर सुबह से ही जाम की स्थित रहती है। इसमें हजरतगंज चौराहा, चारबाग, दुबग्गा, कमता चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, जगरानी तिराहा, आईटी चौराहा, कैसरबाग बस स्टाप, आलमबाग नहरिया, डालीगंज पुल, आमीनाबाद चौराहा, बांस मंडी, नक्खास, चिनहट चौराहा शामिल है।

बिना नंबर प्लेट के ई रिक्शों पर पुलिस का ध्यान भी नहीं
सड़कों पर बिना नंबर प्लेट चल रहे ई- रिक्शा की तरफ किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी का कोई ध्यान नहीं है। सड़कों पर चल रहे किसी भी ई-रिक्शा पर कोई नंबर नहीं है और न ही उनका रजिस्ट्रेशन है। बिना नंबर प्लेट चल रहे ई-रिक्शा अगर कोई भी सड़क दुर्घटना को अंजाम देकर भाग जाए तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। इस बारे में किसी भी पुलिस अधिकारी के पास कोई ठोस जवाब नहीं है ।

50 मीटर का दायरा भी नहीं आया काम, होती है मनमानी
लखनऊ में जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात विभाग चौराहों से 50मीटर के दायरे में वाहन (ऑटो-टेंपो) खड़े करने वालों के खिलाफ एक्शन का प्लान कई बार तैयार किया गया। अभियान चलाकर कार्रवाई भी की गई। यहां तक चौराहे से 50 मीटर तक वाहन न खड़े करने का नियम बनाया गया, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं दिख र हा है।

ई रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गये हैं, चौराहों पर कैमरे से निगरानी की जा रही है। जो बिना नंबर के चल रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है...,आशीष श्रीवास्तव डीसीपी ट्रैफिक।

 यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मजदूर की बीबी का फंदे से लटकता मिला शव

संबंधित समाचार