अयोध्या: 16 हजार दीपों से दी जायेगी वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि, 26 को मनेगा बलिदान दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। बीते पांच वर्षों से लगातार मनाए जा रहे बलिदान दिवस की तरह इस बार भी जौहर दिखाने वाली रानी पद्मावती और 16 हजार वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। मित्र मंच प्रमुख शरद पाठक बाबा के निर्देश पर अयोध्या में 16 हजार दीपों से दीपदान करके श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। वीरांगनाओं की वीरता को नमन किया जाएगा। वहीं 26 अगस्त को विमला भवन गेस्ट हाउस में बलिदान दिवस मनाया जायेगा।

मित्र मंच प्रमुख शरद पाठक बाबा ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम स्थल पर व अपने- अपने भवनों में कुल 16000 दीप प्रज्वलित किए जायेंगे। देश के 15 राज्यों में और विश्व के कई देशों में मित्र मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा इसी तरह वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी।  उन्होंने कहा कि कहा कि विदेशी आक्रांताओं द्वारा हिंदुस्तान की संस्कृति, इतिहास व सनातन धर्म को नष्ट करने का लगातार प्रयास किया गया था।

26 अगस्त 1303 में आक्रांता अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा राजा रतन सिंह को धोखे से शहीद करने के बाद जब उसने अपनी कुदृष्टि मां पद्मावती पर डालने का प्रयास किया, तब मां पद्मावती ने 16000 वीरांगनाओं के साथ सनातन संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए जौहर कर अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का लक्ष्य मां पद्मावती के शौर्य, वीरता और नारी शक्ति को नमन करने के साथ साथ हिन्दुओं को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचय कराया जाना है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मजदूर की बीबी का फंदे से लटकता मिला शव

संबंधित समाचार