बरेली: जमीन के बंटवारे को लेकर विधवा मां-बेटी को पीटा, जबरन दस्तखत कराने का किया प्रयास
बरेली, अमृत विचार। एक विधवा मां और उसकी विधवा बेटी की जमीन पर उनके परिवार के लोगों की नीयत खराब हो गई। जमीन पर नीयत खराब होने पर आरोपियों ने दोनों मां-बेटी को बुरी तरह मारा और सादा कागज पर जबरन दस्तखत कराने के प्रयास किए। साथ ही धमकी दी कि अगर तुम लोग अपना हिस्सा हमें नहीं दोगे तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। इस मामले में आज पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार थाना बिशारतगंज के कस्बा वार्ड नंबर 2 की रहने वाली गुड्डी पत्नी रहीस अहमद का आरोप है कि उसकी जमीन पर सोनू की नीयत खराब है। 16 अगस्त को सोनू पुत्र अख्तर यासीन ने अपने साथियों के साथ उसके व उसकी बेटी के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट की। इसके अलावा जबरदस्ती सादे कागज पर दस्तखत कराने का प्रयास किया। साथ ही उन लोगों ने धमकी दी कि अगर तुमने जमीन हमें नहीं दी तो तुम लोग को जान से मार दिया जाएगा। थाने में उनकी सुनवाई न होने पर आज एसपीसी शिकायत करने की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस
