संभल: छात्र के प्रवेश को लेकर भाकियू का हंगामा, प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओपीजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा दस के छात्र का 11वीं में दाखिला न होने पर भड़के, कार्यकर्ताओं ने कालेज के गेट पर प्रदर्शन किया, प्राचार्य से नोकझोंक, पुलिस पहुंची

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। ओपीजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र का कक्षा 11 में प्रवेश नहीं लेने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रशासन को सोमवार तक का समय दिया गया है। प्रवेश न लेने की स्थिति में भाकियू विद्यालय गेट पर प्रदर्शन करेगी। बताया कि छात्र ने कक्षा 9 व 10 इसी विद्यालय से पास किया है। इस दौरान उसके पिता की मौत हो गई, जिस कारण वह विद्यालय नहीं आ सका। अब विद्यालय प्रशासन ने उसका दाखिला लेने से इंकार कर रहा है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली है।  

मूलरूप से मुरादाबाद के पाकबड़ा निवासी छात्र मोहित चौधरी पुत्र स्व. राजवीर चौधरी शहर के महानंदन पुरम में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसने कक्षा 9 व 10 ओपीजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पास किया है। हाईस्कूल में  एक विषय में कंपार्मेंट आई थी। छात्र ने बताया कि जिसका पेपर देने व परीक्षाफल आने में देरी हो गई। जब छात्र विद्यालय पहुंचा तो कंपार्मेंट का परिणाम आने के बाद छात्र को वापस भेज दिया। अब कंपार्मेंट का परिणाम आ चुका है, मगर विद्यालय प्रवेश लेने से इंकार कर रहा है। 

शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश प्रवक्ता कौशल क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय पहुंच गए। जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि कक्षा 11 की दाखिला सूची सीबीएसई बोर्ड को भेज दी गई है। अब बोर्ड से जानकारी करने के बाद ही दाखिला हो सकता है।

 इस पर भाकियू के प्रदाधिकारियों ने कहा कि अगर सोमवार तक छात्र का दाखिला विद्यालय में नहीं होता है, तो भाकियू विद्यालय गेट पर धरना प्रदर्शन के साथ आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश प्रवक्ता कौशल क्रांतिकारी, विकास उपाध्याय, रजत यादव, राशिद खान, शबाब खान, कुलदीप चौहान, जसवीर दिवाकर, सलमान खान, गोपाल मौर्य आदि मौजूद रहे। 

छात्र मोहित चौधरी की हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में एक विषय में कंपार्मेंट आई थी। इस दौरान छात्र को विद्यालय में दाखिला नहीं दिया गया। जब कंपार्मेंट की परीक्षा देने व परिणाम आया, तब तक विद्यालय की ओर से कक्षा 11 की सूची सीबीएसई बोर्ड को भेजी जा चुकी थी। अब बोर्ड से जानकारी की जाएगी, अगर बोर्ड कहता है तो दाखिला किया जाएगा, अन्यथा नहीं। -राकेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, ओपीजीएम सीनियर सेक्रेडरी स्कूल।

ये भी पढ़ें:- संभल: दहेज हत्या में पिता-पुत्र को आजीवन कारावास, थाना रजपुरा क्षेत्र का मामला

संबंधित समाचार