लखीमपुर-खीरी: बाइकों के टकराने के बाद कार ने रौंदा, दो की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी जिले के  थाना हैदराबाद क्षेत्र स्थित बड़ी नहर हरिहरपुर के नेशनल हाइवे पर दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में गिरे बाइक सवार दो लोगों को कार ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली है।

गोला खुटार मार्ग पर हुई दुर्घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बरेली जनपद के थाना हाफिजपुर के विश्रामपुरा निवासी ब्रजपाल पुत्र गेंदन सिंह अपने साढ़ू मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम जोधपुर निवासी राकेश कुमार के साथ सुपर स्प्लेंडर बाइक यूपी 25 सीवाई/2561 से शुक्रवार शाम गोला से माधौटांडा जा रहे थे।                

थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव हरिहरपुर बाजार के पास बड़ी नहर पर उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गईं, जिससे एक बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अर्टिका कार ने बाइक चालक और बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मय वाहन मौके से भाग निकला। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कई टुकड़े हो गए। पुलिस घटना कर भागी कार का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: गरीबी में पला विक्रम नाग धरा गया तो सकते में आया परिवार, छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार 

संबंधित समाचार