लखनऊ: सपा से निष्कासित नेताओं ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप, ऋचा सिंह ने बताया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले युवा नेताओं ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करके सपा मुखिया अखिलेश यादव और सपा की नीतियों पर जमकर आरोप लगाए। इस दौरान ऋचा सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव मूल विचारधारा से भटक गए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया है। जब मन में आया पार्टी से निकाल दिया जब मन आया बिना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के किसी को पद पर बैठा दिया। प्रेस कांफ्रेंस में प्रयागराज की ऋचा सिंह,पीडी तिवारी, बृजेश यादव और प्रदीप तिवारी मौजूद रहे। वहीं इन लोगों ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ मुहिम चलाने का भी ऐलान किया है।

ऋचा सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सोशल मीडिया हैंडलर की ओर से लगातार महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव की पार्टी में कोई कद्र नहीं की जा रही है। शिवपाल यादव की बराबरी स्वामी प्रसाद मौर्य से की जाती है। सपा में संघर्ष का स्थान खत्म हो चुका है। मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ कई लोगों ने फिर दर्ज कराई। लेकिन अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों का संरक्षण करती है।

पीडी तिवारी ने कहा कि उदयवीर सिंह, भगवान राम पर टिप्पणी करने वाले वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध करने पर स्वामी प्रसाद मौर्य को खुश करने के लिए समाजवादी पार्टी ने हमें निकालने का काम किया। भगवान राम के खिलाफ बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य सपा के 28 साल पुराने नेताओं का कैरेक्टर लिखने का काम कर रहे हैं इसका हम लोग खुलेआम विरोध करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उदयवीर सिंह ने सिर्फ नौजवानों को ठगने का काम किया है। ये लोग अखिलेश यादव को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : महिला का शव निकालने पहुंचे अधिकारी,कब्र की नहीं हो सकी पहचान

संबंधित समाचार