गोरखपुर: महायोगी गोरखनाथ विवि की उपलब्धियों में जुड़ा एक नया अध्याय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस आयुर्वेद कॉलेज की उपलब्धियों में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। चरक बैच 2021-22 की द्वितीय व्यावसायिक आयुर्वेदाचार्य की कक्षा का शुभारंभ होने के साथ इस साल यह कॉलेज ऐसा सबसे पहले करने वाला देश का पहला कॉलेज भी बन गया।

आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मंजूनाथ एनएस ने बधाई देते हुए कहा “ यह हमारे लिए गर्व की बात है कि न केवल उत्तर प्रदेश में बल्कि पूरे भारत में गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज प्रथम आयुर्वेद कॉलेज है जिसने सर्वप्रथम द्वितीय व्यावसायिक आयुर्वेदाचार्य की कक्षा का शुभारंभ किया है। हमे पूरे विश्वास और नए जोश के साथ आगे बढ़ना है औऱ पूरे भारत में अपने आपको स्थापित करना है।”

एकेडमिक इंचार्ज डॉ.. नवीन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि द्वितीय व्यावसायिक सत्र के विषय आपको कुशल चिकित्सक बनाने मे सहायक होंगे और इन विषयो का ज्ञान आपका आधार बनेंगे। चरक बैच के कक्षा समन्वयक डॉ. शान्तिभूषण ने द्वितीय व्यावसायिक सत्र के शिक्षकों से विद्यार्थियों का परिचय कराया। कार्यक्रम में आयुर्वेद कॉलेज के सभी शिक्षक एवं चरक बैच के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-अल्पसंख्यक छात्र को थप्पड़ मारने के लिए कहने वाली शिक्षिका हो बर्खास्त, अखिलेश यादव ने की मांग

संबंधित समाचार