भवाली: सरकार का एक ही काम, जो आवाज उठाए उस पर मुकदमा दर्ज करना - सुयाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। अध्यक्ष कंचन सुयाल ने कहा कि मोहित उनियाल एवं अन्य कांग्रेसजनों पर मुकदमा दर्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार जन विरोधी नीतियों पर उठी आवाज को दबाना चाहती है, विपक्षी जनप्रतिनिधि यदि गलत नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताते हैं तो उन पर झूठे मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। 

इधर इस मौके पर तमाम वक्ताओं ने अपने विचार रखे और स्पष्ट शब्दों में  सरकार की भर्त्सना करते हुए जमकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान  खष्टी बिष्ट  ,पुष्पेश पांडे ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दयाल आर्य ,यूथ कांग्रेस अफसर अली ,महामंत्री लोकेश जोशी ,मोहन आजाद ,हरीश बिष्ट ,सुजान सिंह रजवार ,संजीव भगत ,एस सी ज़िलाध्यक्ष हरेंद्र आर्य ,सददा मियाँ ,रमेश कुमार ,अंकित गौरव,हेमचन्द्र ,रवि, दिनेश ,संजय टम्टा,वरुण चौहान आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार