मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- घुमा फिरा कर बात न करे सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। मुजफ्फरनगर में स्कूल के बच्चे पर हुए थप्पड़ कांड को लेकर यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर त्वरित कार्रवाई करे और इस विषय पर घुमा फिरा कर बात न करे। वहीं अजय राय ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार से मोदी सरकार ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है सारी चीजों में तनाव बना दिया है ये सब उसी का नतीजा है। ये बच्चों से बच्चों को मरवाया। टीचर ने बच्चे कहकर जोर से मारने के लिए कहा ये क्या है? ये सब बच्चों के अंदर ऐसा भाव आ रहा है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। 

वहीं मंत्री जयवीर सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर उनका बच्चा होता और उनके बच्चे के साथ ऐसी घटना घटती तो वो क्या करते? इसका जवाब वो दें? किसी के बच्चे को अपने बच्चे की तरह समझना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ये कोई मुद्दा नहीं बल्कि हमारी संवेदनशीलता है। हमारी भावनाएं है। हमारे बच्चों को कोई मारे ऐसा नहीं होना चाहिए। सरकार इस पर त्वरित कार्रवाई करे इस विषय पर घुमा फिरा कर बात न करे। 

ये भी पढ़ें:- चंद्रयान-3 के लैंडिंग वाली जगह का नाम PM Modi ने रखा शिव शक्ति, मौलाना सैफ अब्बास ने जताई आपत्ति

संबंधित समाचार