अतीक-अशरफ हत्याकांड : जांच समिति को राज्य सरकार करेगी 1.34 करोड़ रुपये का भुगतान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। कॉल्विन अस्पताल में रिमांड पर मेडिकल परीक्षण के लिए लाए गए अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जांच समिति का गठन किया गया था। अब गठित समिति को राज्य सरकार 1.34 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। 

बता दें कि पुलिस की सुरक्षा को तोड़कर तीन शूटरो ने 15 अप्रैल की रात अस्पताल में लाए जाने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच आयोग गठित किया गया था। इस मामले में गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आयोग के अध्यक्ष एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दिलीप बाबासाहब भोंसले को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : महंत राजूदास के बयान को लेकर भड़की सपा महिला सभा, दी तहरीर

संबंधित समाचार