बरेली: बीएससी जीव विज्ञान की सीटें लगभग फुल पर गणित की खाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। बरेली कॉलेज में छठवीं मेरिट के तहत प्रवेश हो रहे हैं। इसमें बीएससी जीव विज्ञान की सीटें लगभग फुल हो गई हैं। वहीं रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में भी बीएससी जीव विज्ञान की सीटें लगभग सभी फुल हो गई हैं। हालांकि दोनों ही कॉलेजों में बीएससी गणित की सीटें रिक्त रह गई हैं। 

विश्वविद्यालय ने 30 अगस्त तक प्रवेश सुनिश्चित कर सीट लॉक करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में साफ है कि इस बार भी बीएससी गणित की सीटें रिक्त रह जाएंगी। बरेली कॉलेज में बीएससी जीव विज्ञान की 720 सीटों में से 702 सीटों पर प्रवेश हो गए हैं। छठवीं मेरिट के तहत रविवार शाम 5 बजे तक प्रवेश होंगे। इसके बाद सीटें मुश्किल ही है जो बचें। यदि बचीं तो सोमवार या मंगलवार को सातवीं मेरिट जारी कर प्रवेश होंगे। इसके अलावा बरेली कॉलेज में बीए की 1840 सीटों में से 1755, बीकॉम में 1040 सीटों पर 869 से अधिक और बीएससी गणित की 880 सीटों में करीब 637 प्रवेश हुए हैं। 

बीकॉम में द्वितीय चरण के तहत 100 से अधिक आवेदन आए हैं। मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि स्नातक की जल्द अगली मेरिट जारी की जाएगी। स्नातकोत्तर प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित बैठक मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे होगी। अब तक परास्नातक में 1048 आवेदन आए हैं।

वहीं रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय की बात करें तो यहां बीएससी जीव विज्ञान की 80 में से 70 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। सिर्फ एससी की सीटें ही रिक्त रह गई हैं। बीए की 720 सीटों में 500 से अधिक प्रवेश हो गए हैं। हालांकि यहां बीकॉम की 160 सीटों में से सिर्फ 40 प्रवेश हुए हैं। इसके अलावा बीएससी गणित में 80 सीटों में से सिर्फ 16 सीटों पर ही प्रवेश हुए हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: सीबीगंज में शाम को नहीं आई पानी की सप्लाई, लोग हुए परेशान...सरकारी नल भी पड़े खराब

 

 

संबंधित समाचार