वर्गीकृत सीमेन से पशुपालक की होगी आय में तिगुनी वृद्धि : डाॅ गुप्ता
अयोध्या, अमृत विचार। विकास भवन स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद की ओर से रविवार को मंडलीय कार्यशाला आयोजित की गई।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कृत्रिम गर्भाधान से संबंधित कार्यशाला में पशु चिकित्सा अधिकारी जुटे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने वर्गीकृत सीमन से पशुओं को गर्भाधान कराने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि इससे पशुपालन करने वालों को लाभ होगा। उन्होंने कहा वर्गीकृत सीमेन के प्रयोग से 90 प्रतिशत उत्कृष्ट बछिया ही उत्पन्न होती है। पशुपालक को प्रतिवर्ष दुग्ध उत्पादन में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ साथ 40 प्रतिशत निराश्रित गोवंशों की संख्या में कमी आएगी। कहा कि कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता द्वारा समयवद्ध प्रविष्टि भारत पशुधन एप पर करने से रुपए 250 से रुपए 300 तक प्रोत्साहन राशि मिलती है।
अयोध्या में कार्यरत गर्भाधान कार्यकर्ताओं को 22 लाख रुपए की प्रोत्साहन धनराशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की गई है। कार्यशाला में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जगदीश सिंह, डॉ सौरभ गुप्ता अयोध्या तथा अंबेडकरनगर के सभी पशु चिकित्साधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -केंद्रीय स्वास्थ्य संगठन टीम ने एम्स रायबरेली का किया निरीक्षण
