मदुरै ट्रेन हादसा :  लखनऊ लाए गए मृतकों के शव, डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मदुरै ट्रेन हादसा में मृतकों के शव रविवार को चेन्नई से सीधी फ्लाइट से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। दो फ्लाइटों से 9 शव लखनऊ लाये गये इसके अलावा एयरवेज से यूपी के पीड़ितों को भी लखनऊ लाया गया। पहली फ्लाइट से लखनऊ,हरदोई,सीतापुर,लखीमपुर के 14 यात्रियों के साथ 6 एस्कॉर्ट के लोग भी लखनऊ आये । एयरपोर्ट पर यात्रियों को रिसीव करने उनके परिजन पहुंचे । इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,आयुष मंत्री  व जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगावार,सीतापुर के दो विधायक भी मौजूद रहे। राज्य सरकार  की ओर से घायलों व मृतकों के शवों और पीड़ितों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी  थी। शाम की दूसरी फ्लाइट से 28 लोग यात्री भी लखनऊ पहुचें ।

इन मृतकों के शव लखनऊ पहुंचे
इस हादसे मे मृतक 9  यात्रियों के शवों को रविवार को चेन्नई से सीधी फ्लाइट से लखनऊ लाया गया अलग-अलग दो विमानों से शव आये। 2.30 बजे वाली फ्लाइट से 5 शव वहीं 3.55 बजे वाली फ्लाइट से बचे 4 शव आये।  मृतकों में हरदोई के परमेश्वर कुमार गुप्ता (55), सीतापुर के शत्रु दमन सिंह (65), अंकुल कश्यप (36), दीपक कश्यप (20), हरीश कुमार भसीन (60), मिथिलेश कुमारी (62), लखीमपुर-खीरी की शांति देवी वर्मा (57) और लखनऊ की हिमानी बंसल (22) ,मनोरमा अग्रवाल (82) शामिल हैं।

पीड़ितों को हर संभव मदद कर रही सरकार
लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीड़ित परिवारों से मिले। कहा कि इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार इस हादसे के पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घायलों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए गाड़ियों के साथ ही शवों को एम्बुलेंस के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे ने मृतक आश्रितों के लिए 10-10 लाख और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। वहीं तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने मृतक आश्रितों को तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : तीन आईएएस अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण, यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बदले गये

संबंधित समाचार