बरेली: छुट्टी के नए आदेश ने पुलिस कर्मियों की उड़ाई नींद, एसपी अपराध ने लागू किया नियम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी अपराध ने छुट्टी को लेकर लागू किया नया नियम

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। एसपी अपराध मुकेश प्रताप सिंह ने छुट्टी को लेकर नया नियम लागू किया है, इसके तहत पुलिसकर्मियों को अवकाश के लिए आवेदन पत्र भरना होगा। अगर 25 फीसदी कर्मी छुट्टी पर होंगे तो अवकाश नहीं मिलेगा। इस नए आदेश पुलिस कर्मियों की नींद उड़ गई है।

नए आदेश के अनुसार पुलिस कर्मियों को अब छुट्टी आसानी से नहीं मिलेगी। क्योंकि छुट्टी संबंधी आवेदन पत्र में कई बिंदुओं का शामिल किया गया है। जैसे इलाज कराने को अवकाश के लिए डॉक्टर का पर्चा या समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र संलग्न करना होगा। किस स्थान पर जाना है, उस स्थान का नाम भी अंकित करना होगा। साथी जो कर्मचारी छुट्टी पर जा रहा है।

उस रैंक के कितने कर्मचारियों की थाने या चौकी पर संख्या है। उनमें से कितने अवकाश पर हैं, मौजूदा वक्त में कितने हैं और उनका प्रतिशत कितना है। यह भी अंकित करना होगा।

 इसके अलावा आवेदनकर्ता पहले कितने अवकाश ले चुका है। इसका भी विवरण देना होगा। मुंशी के हस्ताक्षर के बाद थाना प्रभारी या थानाध्यक्ष से संस्तुति भी करानी होगी। पुलिस कर्मियों ने बताया कि इतना बड़ा प्रोफार्मा भरने में उन्हें दिक्कत हो रही है। वैसे भी अवकाश नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। आला अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए यह नियम लागू किया गया है। आकस्मिक अवकाश हर किसी को मिलेगा। उसमें आवेदन पत्र भरने की जरूरत नहीं है। मेरे वाट्सएप पर संदेश भेजा जा सकता है---मुकेश प्रताप सिंह, एसपी अपराध।

यह भी पढ़ें- बरेली: अब डाकघर में तीन लोग खुलवा सकेंगे संयुक्त खाता

संबंधित समाचार