बरेली: लोन कराने के नाम पर की 3.72 लाख रुपये की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बैंक से लोन कराने के नाम पर हाफिजगंज के एक व्यक्ति से 3.72 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। कोर्ट के आदेश पर थाना कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव लमखेड़ा निवासी राधेश्याम ने बताया कि उनका द हैरिटेज कान्वेंट स्कूल है। जिसमें अग्निशमन यंत्र और आधुनिक भवन बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने प्रगति नगर निवासी जयदीप सक्सेना निवासी से बात की। उसने लोन कराने के नाम पर कई बार में पांच लाख छह हजार 810 रुपये ले लिए और लोन के दस्तावेज दे दिए।

बैंक में पता चला कि ये दस्तावेज फर्जी हैं। तब पीड़ित ने आरोपी से रुपये मांगे। इस पर जगदीश ने उन्हें 1,34,400 रुपये चेक के माध्यम से वापस कर दिए। जबकि 3 लाख 72 हजार 410 रुपये अब तक नहीं मिले हैं।

राधेश्याम ने बताया कि जब वह जगदीश के कार्यालय गए तो वह नहीं मिला। थाने में उसकी शिकायत भी नहीं सुनी गई। इसके बाद उसने कोर्ट के आदेश पर थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें : बरेली: झूठी रिपोर्ट... ईओ नवाबगंज के लिए, हर समस्या का यही एक समाधान

 

संबंधित समाचार