रामपुर: साहब! इकलौते पुत्र के हत्यारे खुलेआम घूम रहे...दरोगा करता है दुर्व्यवहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

रामपुर, अमृत विचार। थाना शाहबाद के ग्राम ढकिया निवासी हसीना पत्नी साबिर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में उसके पुत्र के हत्यारों को गिरफ्तार करवाए जाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि नामजद हत्यारों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

थाने के दरोगा आदेश द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार कर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। हसीना 71 वर्षीय विधवा है और उसके इकलौते पुत्र शाहिद को 19 मई 2023 को आसिफ, कासिम पुत्र मेहंदी हसन, रोशन आरा पत्नी मेहंदी एव समीना पुत्री मेहंदी हसन ने इतना पीटा की शाहिद की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी।

गंभीर रूप से जख्मी होने पर शाहिद ने दम तोड़ दिया। लेकिन उसकी तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। जबकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रीढ़ की हड्डी टूटने, दांत टूटने और खुली और गुम चोटों से मौत का कारण बताया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर 27 जुलाई 2023 को घटना के दो माह बाद न्यायालय के आदेश पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता द्वारा कहे जाने के पश्चात 12 अगस्त को शाहबाद पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस से साठगांठ कर हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं। मांग है कि हत्यारोपियों को उनके किए की सजा मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें- रामपुर: आंगन में सो रही बच्ची को उठा ले गया बंदर, छत से फेंका, सिर में आए 10 टांके

संबंधित समाचार