Sawan 8th Somwar 2023: सावन का आठंवा सोमवार आज, स्नान के बाद भक्त कर रहे बाबा के दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सावन के आठंवा सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़।

कानपुर में सावन के आठंवा सोमवार को लेकर शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। भक्त घाट पर स्नान के बाद बाबा के दर्शन कर रहे है।

कानपुर, अमृत विचार। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे है। सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। भक्त लाइन में लगकर एक के बाद एक कर दर्शन कर रहे है। इसके साथ ही घाटों पर भी लोग स्नान भी कर रहे है। मंदिरों के बाहर पुलिस-प्रशासन के पुख्ता इंतजाम है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही है।

बता दें कि, आनंदेश्वर मंदिर परमट, जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर, नवाबगंज स्थित जागेश्वर मंदिर, नागेश्वर मंदिर नयागंज, खेरेश्वर मंदिर शिवराजपुर, खेरेपति मंदिर माल रोड, कैलाशपति मंदिर शिवाला समेत अन्य मंदिरों में भक्त दर्शन कर रहे है। मंदिर परिसर बम-बम भोले, हर-हर महादेव व बम-बम बाबा के जयकारों से गूंज रहे है।

इस दौरान महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेशंकर पर फल, फूल, नवैद्य, भांग, धधुरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। भोर पहर से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। वहीं, सावन मास के आठवें और आखिरी सोमवार को लेकर शिव मंदिरों में आने वाले भक्त गंगा स्नान के बाद बाबा के दर्शन कर रहे है। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख शांति की कामना की।

संबंधित समाचार