Route Diversion In Kanpur: क्रीड़ा भारती दौड़ के चलते कल रहेगा डायवर्जन, यहां देखें- रूट की पूरी लिस्ट
कानपुर में क्रीड़ा भारती दौड़ के चलते कल रहेगा डायवर्जन।
कानपुर में क्रीड़ा भारती दौड़ के चलते कल डायवर्जन रहेगा। वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई।
कानपुर, अमृत विचार। क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित दौड़ के चलते मंगलवार 29 अगस्त की सुबह शहर के रास्तों पर डायवर्जन रहेगा। इसको लेकर शहरवासी बदले रूट से गंतव्य को जाएंगे। यातायात पुलिस ने अपील की है, कि डायवर्जन किए गए निर्धारित रूटों से ही लोग निकलें।
इन रास्तों पर किया गया डायवर्जन
- कंपनीबाग की ओर आने वाले वाहन रेव थ्री से आगे ग्रीनपार्क की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें रेव थ्री से दाएं मुड़कर आभा नर्सिंगहोम होते हुए गंतव्य को जाना होगा।
- फूलबाग से आने वाले वाहन मेघदूत तिराहे से ग्रीनपार्क की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें बड़ा चौराहा होकर जाना होगा।
- परेड चौराहा से आने वाले वाहन एमजी कॉलेज की ओर नहीं जाएंगे। यह लाल इमली चौराहा से बाएं मुड़कर जाएंगे।
- सरसैय्याघाट से आने वाले वाहन चेतना चौराहा से दाएं मुड़कर पुलिस ऑफिस नहीं जा सकेंगे। इन्हें सिलबर्टन चौराहे से लाल इमली होकर जाना होगा।
- ग्वालटोली से आने वाले वाहन सिलबर्टन चौराहे से बाएं मर्चेंट चेंबर तिराहा व एमजी कॉलेज नहीं जा सकेंगे। इन्हें सिलबर्टन चौराहे होकर जाना होगा। - भैरोघाट से मर्चेंट चेंबर तिराहा आने वाले वाहन ग्वालटोली कट से दाएं मुड़कर जाएंगे।
यहां पर की गई पार्किंग की व्यवस्था
- फूलबग की ओर से आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन को डायल 112 ग्राउंड तिकोनियां पार्क में पार्क कर सकेंगे।
- कंपनी बाग की ओर आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन को मकराबर्टगंज अस्पताल के अंदर मैदान में पार्क कर सकेंगे।
- कंपनीबाग, फूलबाग की ओर से ग्रीन पार्क में प्रतिभाग करने वाली बसें प्रतिभागियों को ग्रीनपार्क चौराहे पर उतार कर लालइमली चौराहे के पास जीआईसी कॉलेज ग्राउंड में पार्क करेंगे।
