रामपुर: मछली का शिकार देखने गया किशोर नदी में डूबा, बचाने की कोशिश में नाकाम हुए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। रामगंगा नदी पर मछली का शिकार देखने जाना किशोर को भारी पड़ गया। पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। फिलहाल उसकी तलाश जारी है। वहीं, घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकुरिया से जुड़ा है। 

गांव निवासी नासिर का आठ वर्षीय बेटा अशकर रामगंगा नदी पर मछली का शिकार देखने चला गया। शिकार को देखने के लिए वह नदी के तट के निकट चला गया। जहां उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नदी में डूबने लगा।

 मौके पर मौजूद लोगों ने जब उसे डूबते हुते देखा तो उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को सूचना दी। सूचना पाकर एसडीएम सुनील कुमार प्रथम मौके पर पहुंच गए। नदी में डूबे किशोर की तलाश जारी है। फिलहाल, स्थानीय गोताखोरों की सहायता से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: करंट की चपेट में आने से कांवड़ियां की मौत

संबंधित समाचार