Mahoba Accident: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम
महोबा में सड़क हादसे में दो की मौत।
महोबा में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए थे।
महोबा, अमृत विचार। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में रैपुरा पेट्रोल पंप के पास दो बाईकों में आमने-सामने टक्कर हो जाने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक सवार भूरा निवासी मानना की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दो लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से परिजनों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली कुलपहाड़ की ग्राम कमलापुर निवासी रोहित 20 पुत्र महेंद्र अपने चचेरे भाई अजय 19 के साथ महोबा से मोबाइल खरीद कर बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे बाइक रेपुरा पेट्रोल पंप के पास जैसे ही पहुंची सामने से रफ्तार के साथ बाइक से आ रहे पुष्पेंद्र 20 पुत्र तुलसा कोतवाली महोबा के ग्राम मानना निवासी की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
पुष्पेंद्र की बाइक में उसका मित्र भूरा 21 भी बैठा हुआ था जिससे चारों लोग खून से लतपत होकर हाईवे में गिर गए आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रोहित कि रास्ते में ही मौत हो गई जबकि अजय पुष्पेंद्र और भूरा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान पुष्पेंद्र ने भी दम तोड़ दिया भूरा की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया जबकि अजय का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
पुष्पेंद्र के परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र दिल्ली में काम करता है वह तीन दिन पहले ही दिल्ली से वापस गांव लौटा था। तभी अपने साथी के साथ कुलपहाड़ से बाइक से वापस गांव लौटते समय हादसा हो गया। पुष्पेंद्र के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रोहित के घर में जवान बेटी की मौत से कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। डॉक्टर का कहना है कि सर पर गंभीर छोटे होने के कारण मौत हुई है दोनों बाईकों के बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
