मुरादाबाद : वाराणसी यार्ड पुनर्निर्माण के चलते महामना अर्चना समेत 24 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी निरस्त
मुरादाबाद, अमृत विचार। वाराणसी जंक्शन के कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रि- मॉडलिंग (पुनर्निर्माण) के लिए 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक नॉन- इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जिस वजह से मुरादाबाद मंडल की रेलगाड़ियों का आवागमन भी प्रभावित रहेगा। गाड़ी संख्या 14017( सद्भावना एक्सप्रेस) समेत सात एक्सप्रेस ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि महामना एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनें विभिन्न तिथियों में निरस्त रहेंगी।
यह हैं परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें : गाड़ी संख्या 14017 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस अयोध्या छावनी के रास्ते अपने परिवर्तित मार्ग वाया अतरौली रोड-जौनपुर जंक्शन शाहगंज 31 अगस्त,7,14,21,28 सितंबर और 5,12 अक्टूबर,गाड़ी संख्या 14018 रक्सौल आंनद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस अयोध्या छावनी के रास्ते वाया अतरौली रोड जौनपुर जंक्शन शाहगंज 6,13,20,27 सितंबर और 4,11 अक्टूबर, गाड़ी संख्या 14007 रक्सौल आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस सीतामढ़ी के रास्ते वाया अतरौली रोड जौनपुर जंक्शन जफराबाद जंक्शन सुल्तानपुर 1,6,8,13,15,20,22,27,29 सितंबर 4,6,11,13 अक्टूबर, गाड़ी संख्या 14008 आनंद विहार टर्मिनल रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस सीतामढ़ी के रास्ते वाया अतरौली रोड जौनपुर जंक्शन जफराबाद जंक्शन सुल्तानपुर जंक्शन 31 अगस्त 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26, 28 सितंबर 3, 5, 10, 12 अक्टूबर,गाड़ी संख्या 14015 रक्सौल आंनद विहार टर्मिनल सदभावना एक्सप्रेस सुगौली के रास्ते वाया अतरौली रोड जौनपुर जक्शन जफराबाद जंक्शन, सुल्तानपुर जक्शन 3, 5, 10,12, 17,19, 24, 26 सितंबर1, 3, 8,10 अक्टूबर, गाड़ी संख्या 14016 आनंद विहार टर्मिनल रक्सौली सद्भावना एक्सप्रेस वाया सगौली वाया अतरौली रोड जौनपुर जंक्शन,जफराबाद, सुल्तानपुर 1, 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29 सितंबर,1,6,8,13 अक्टूबर गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन वाराणसी जंक्शन सुल्तानपुर जंक्शन लखनऊ 31 अगस्त को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
गाड़ी संख्या 12369 हावड़ा देहरादून कुंभ एक्सप्रेस वाया किऊल जंक्शन बरौनी, हाजीपुर, छपरा जंक्शन गोरखपुर जंक्शन बाराबंकी जंक्शन लखनऊ 20, 21, 23, 24, 25, 27, 28, 30 सितंबर 1, 2, 4,5,7,8,9,11,12,14 अक्टूबर,गाड़ी संख्या 12370 देहरादून हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस वाया लखनऊ-बाराबंकी जंक्शन गोरखपुर जक्शन छपरा जंक्शन हाजीपुर-बरौनी जंक्शन, किऊल जंक्शन 19, 21, 22, 24, 25, 26, 28, 29 सितंबर1, 2, 3, 5, 6, 8, 9, 10,12,13 अक्टूबर, गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा जक्शन अमृतसर वाया किऊल जंक्शन- बरौनी जंक्शन,हाजीपुर जं.छपरा गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ 19 सितंबर से 14 अक्टूबर तक,गाड़ी संख्या 13006 वाया लखनऊ-बाराबंकी- गोरखपुर- छपरा- हाजीपुर- बरौनी- किऊल जंक्शन 19 सितंबर से 14 अक्टूबर तक, गाड़ी संख्या13009 परिवर्तित वाया आसनसोल-बरौनी-हाजीपुर-छपरा, गोरखपुर, अयोध्या 19 सितंबर से 14 अक्टूबर तक, गाड़ी संख्या 13010 हावड़ा दून एक्सप्रेस वाया अयोध्या-गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-आसनसोल 19 सितंबर से 14 अक्टूबर तक परिर्वतित मार्ग से चलेगी।
गाड़ी संख्या 20503 डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित वाया छपरा- गोरखपुर- बाराबंकी लखनऊ,गाड़ी संख्या 20505 राजधानी एक्सप्रेस वाया छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी लखनऊ 3 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक, गाड़ी संख्या 20504 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस वाया लखनऊ-बाराबंकी, गोरखपुर-छपरा, गाड़ी संख्या 20506 राजधानी एक्सप्रेस लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर जंक्शन-छपरा 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक अपने बदले मार्ग से चलेगी।



वाराणसी रेलवे स्टेशन पर री मॉडलिंग की वजह से कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया और कई ट्रेनें अपने बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी।-सुधीर सिंह,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अधर में मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर सहित 13 परियोजनाएं
