सपा नेता और हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव को प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा सीट से राजा भैय्या के खिलाफ चुनावी ताल ठोक चुके समाजवादी पार्टी के नेता और हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव को पुलिस ने प्रयागराज के कर्नलगंज से गिरफ्तार कर लिया है। विजय प्रताप सिंह के मामले में गुलशन यादव को कर्नलगंज पुलिस ने पकड़ा है। प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना जाने के लिए गुलशन को लेकर पुलिस रवाना हुई। 

बता दें कि पूर्व में राजा भैया के करीबियों में गुलशन यादव की गिनती होती थी। कुंडा नगर पंचायत से दो बार अध्यक्ष भी रहा है गुलशन यादव। गुलशन यादव की कुंडा कोतवाली में खुली है क्रिमिनल हिस्ट्रीशीट।  राजा भैया के खिलाफ विधानसभा 2022 के चुनाव में सपा के प्रत्याशी थे गुलशन यादव।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बारिश के बाद बढ़े सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज, ओपीडी बड़ी मरीजों की संख्या

 

संबंधित समाचार