बरेली: रक्षाबंधन को लेकर महापौर ने स्वच्छता प्रहरियों का किया सम्मान, बहनों को दीं शुभकामनाएं
बरेली, अमृत विचार। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सुरक्षा प्रहरियों का आज महापौर डॉ उमेश गौतम ने गांधी उद्यान में रक्षाबंधन पर्व के मौके पर रक्षा सूत्र बंधकर दुशाला उड़ाकर सम्मान किया।
इस दौरान महापौर उमेश गौतम ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट विश्वास और प्यार का पर्व है, साथ ही यह एक दूसरे पर विश्वास व रक्षा करने का पर्व है। उन्होंने मौजूद महिला सफाई गर्मियों के हाथ पर रक्षा कवच भी बांधा।
यह भी पढ़ें- बरेली: ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
