भारत सम्पूर्ण दुनिया का मार्गदर्शन करने की ओर अग्रसर : स्वामी विज्ञानानंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को लखनऊ के चार अलग-अलग स्थानों पर रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर समरस समर्थ राष्ट्र निर्माण में लगे स्वयंसेवक सपरिवार कार्यक्रम में सहभागी हुए। सभी स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को रक्षासूत्र बांधकर राष्ट्र व समाज रक्षा का संकल्प लिया।

पूरब भाग की ओर से देवा रोड,चिनहट में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू फाउंडेशन के अध्यक्ष व विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महासचिव स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि भारत दुनिया का मार्गदर्शन करने की ओर अग्रसर है। हमें रक्षा बंधन पर्व पर यह प्रतिज्ञा करनी होगी कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और विभेदकारी तत्वों से समाज को बचाने के लिए कटिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल प्रसाद सिंह ने की।

इस अवसर पर प्रांत प्रचारक कौशल, पूर्व प्रांत संघचालक प्रभु नारायण श्रीवास्तव, भाग संघ चालक प्रभात आधौलिया व सह संघ चालक अरुण कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

समाज को एक सूत्र में जोड़ने का काम कर रहा संघ : ओमपाल सिंह
पश्चिम भाग लखनऊ की ओर से रक्षाबन्धन उत्सव, शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय के अटल आडोटोरियम हाल, मोहान रोड में बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सेवा प्रमुख नवल ने रक्षाबंधन उत्सव पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि रक्षाबंधन उत्सव केवल भाई बहन का पर्व नहीं है ये राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा के संकल्प का पर्व भी हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति डॉक्टर डी.के अरोरा ने की। कार्यक्रम सह प्रांत सह चालक सुनीत खरे, विभाग संघचालक जयकृष्ण सिन्हा, भाग संघचालक डॉक्टर विश्वजीत की गरिमामय उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : रक्षाबंधन को लेकर आसमान में पहुंचा विमानों का किराया, ट्रेनों में जगह नहीं

संबंधित समाचार