पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, पोस्ट में कही ये बात...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। 

मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव तथा सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।" श्रावण मास की पूर्णिमा को हर साल मनाया जाने वाला यह पर्व भाई-बहन के प्यार एवं पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है। अटूट प्रेम के इस पर्व पर बहनें जहां अपने भाइयों की सफलता की प्रार्थना करती हैं, वहीं भाई इसके बदले अपनी बहनों की हर प्रकार की विपत्ति से रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। 

ये भी पढ़ें- चीन ने हमारी जमीन हड़प ली है, प्रधानमंत्री को इस पर कुछ बोलना चाहिए: राहुल गांधी

 

संबंधित समाचार