Mahoba News: मांगों को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, डेढ़ घंटे तक कामकाज रहा ठप
महोबा में मांगों को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
महोबा में मांगों को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। भोजन अवकाश के दौरान डेढ़ घंटे तक कामकाज भी ठप किया।
महोबा, अमृत विचार। ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन व फेडरेशन आफ एलआईसी ऑफिसर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एलआईसी शाखा महोबा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के दौरान करीब डेढ़ घंटे कार्य का बहिष्कार कर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
सांकेतिक कार्य बहिष्कार के चलते डेढ़ घंटे तक एलआईसी का कामकाज प्रभावित रहा।गौरतलब है कि संयुक्त मोर्चा' के बैनर तले 12 सितंबर 2023 को दो घंटे की वॉकआउट (हडताल) के समर्थन में शाखा कार्यालय के बाहर एलआईसी कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया।
12 सितंबर की हड़ताल को लेकर संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारियों में खासा जोश दिखाई दिया। संगठन की महोबा शाखा की अध्यक्ष तंजीम अख्तर ने बताया कि रिटायर्ड स्टॉफ की फैमिली पेंशन 30 फ़ीसदी रखने,एनपीएस को 14 फीसदी करने वेतन पुनर्निर्धारण पर वार्ता करने, क्लास तीन और क्लास 4 में रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को एलआईसी के बाहर प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन में संयुक्त मोर्चा में शामिल ऑल इंडिया इन्श्योरेंस एंप्लॉइज़ ऐसोसियेशन और फेडरेशन ऑफ एलआईसी ऑफिसर्स संगठन ने बढ़कर हिस्सा लिया। इनमें प्रमुख पदाधिकारी महोबा के शाखा सचिव एवं अध्यक्ष श्री सुरेश सोनी और - तंज़ीम अख़्तर के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। अन्य सदस्य जिनमें रेखा सिंह, देवीदीन, राहुल आदित्य, सर्वेश अवस्थी, मो. अबरार, अखिलेश चौरसिया, सचिन कुमार, प्रमांशु शुक्ला, कमलेश अहिरवार, शिवाकांत, उमाकांत, शिवाकांत, आकांक्षा वर्मा, जय प्रकाश मिश्रा आदि शामिल हुए।
क्लास 1 अधिकारियों में क्लास 1 फेडरेशन के बैनर तले सोन कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विजय त्रिवेदी, राम प्रकाश शुक्ला ने भाग लिया। संगठन के बैनर तले सतीश आनन्द के नेतृत्व में संदीप सिंह, सुनील कुमार कश्यप, रामजी सिंह, सुनील तिवारी आदि अन्य विकास अधिकारियों ने भाग लिया।
