हल्द्वानी: सेना के जवानों को बांधी राखी, लिया रक्षा का वचन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आर्मी कैंट में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने मनाया रक्षाबंधन

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के लोगों ने देस की रक्षा करने वाले जवानों के साथ आर्मी कैंट में रक्षाबंधन का पर्व मनाया। पदाधिकारियों ने जवानों को राखी बांधी, उन्हें बधाई दी और सदैव रक्षा का वजन लिया। 

कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, सदस्य प्रीति आर्या और रिंकी गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों का राष्ट्र हित यह दर्शाता है की राष्ट्र की कुशलता से बड़ा कोई परिवार और सुख चैन नहीं होता। क्योंकि भारतीय सेना के जवान अपने घरों और परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा करते हैं।

ऐसे में सभी भारतीयों का कर्तव्य है कि हम जवानों के मनोबल उनके बीच जाकर बढ़ाएं, ताकि उन्हें परिवार की कमी महसूस न हो। इस दौरान पूजा लटवाल, प्रीति आर्या, पूर्णिमा रजवार, रिंकी गुप्ता, पूजा जोशी, जानकी रैगाई, पूनम गुप्ता, अंशिका साहू, काजल आर्या, लक्ष्मी हालदार, निकिता साहू, प्रीति गुप्ता, बलराम हालदार, हेमन्त कुमार साहू, अरविन्द कुमार, रितिक साहू, अमन कुमार, रोहतास प्रजापति, सुशील राय, मुकेश कुमार आदि थे। 

यह भी पढ़ें: रामनगर: हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में टैक्स बार एसोसिएशन न्यायिक कार्यो से रही विरत

 

 

संबंधित समाचार