Bareilly: किशोरी को बहलाकर ले गई महिला, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। कैंट क्षेत्र में किशोरी को बहलाकर ले जाने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी के पिता ने बताया कि वह और उसकी पत्नी मारिया कंपनी में काम करते हैं। उनके साथ खुशबू नाम की एक महिला भी काम करती थी। 

कुछ दिन पहले खुशबू रहने के लिए घर पर आई और तीन दिन रुकने के बाद उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गई। शिकायत पर कैंट पुलिस ने खुशबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बेटियों की सुरक्षा, संरक्षण और स्वावलंबन की दिशा में कार्य कर रही सरकार- मंत्री

संबंधित समाचार