बरेली: सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर अपमानजनक टिप्पणी, SSP से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ब्रह्मपुरा के युवक ने एसएसपी से की शिकायत

बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में ब्रह्मपुरा निवासी इकरार अली ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। इकरार के मुताबिक सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें एक युवक इस्लामी टोपी लगाकर नमाज पढ़ने की अवस्था में बैठकर आपत्तिजनक बातें कह रहा है। इसके अलावा आपत्तिजनक नाम से एक आईडी बनाई गई है, इससे धर्म विशेष के खिलाफ अपमानजनक बातें कही गई हैं।

इकरार के मुताबिक दो समुदायों में नफरत को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इकरार अली के साथ जमात रजा-ए-मुस्तफा के प्रतिनिधिमंडल ने भी उपाध्यक्ष सलमान मियां के दिशा निर्देश में एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान जमात के ब्रांच सदर शईब उद्दीन, जुबैर नबी, आमिर रजा, अब्दुल कासिम, सलमान खान, हाजी रहमत अली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: 14 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, दो सौ से ज्यादा काटे कनेक्शन

संबंधित समाचार