प्रयागराज: बहनों ने जेल में बंद भाइयों की कलाई में बांधी राखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज/नैनी, अमृत विचार। सेंट्रल जेल नैनी में बंदियों ने भी रक्षाबंधन पर्व मनाया। प्रयागराज के अलावा अन्य जनपदों से बड़ी संख्या मे बहनें जेल में बंद अपने भाई की कलाई में प्यार बांधने के लिए पहुंची थीं। पर्व को देखते हुए जेल प्रशासन ने भी अपनी ओर से इंतजाम किए थे ताकि कोई बहन अपने भाई को राखी बांधने से वंचित न रह जाए। 

केन्द्रीय कारागार नैनी, प्रयागराज में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बंदी भाईयों से कारागार में मिलने और उन्हें राखी बांधने को आने वाली बहनों का तांता लगा रहा। गर्मी और उमस भरे मौसम में भी बहनों का उत्साह देखने लायक था।

मिलाई के लिए बुलाए जाने पर तो बहनों की भूख, प्यास और सफर की थकान गायब हो गई और वह चहकते हुए जेल के अंदर दाखिल हुई। उन्होंने नम आंखों से जेल में बंद भाई को राखी बांधा। पर्व को देखते हुए कारागार प्रशासन ने भी बहनों को कोई तक़लीफ़ न हो, इसका पूरा ख्याल रखा। मिलाई के लिए पर्ची निःशुल्क था। 

बाहर प्रतीक्षारत बहनों एवं बच्चों के लिए शुद्ध आरओ जल की व्यवस्था से लेकर अन्दर बहनों के लिए निःशुल्क राखी, रोली और मिष्ठान की पूर्ण व्यवस्था की गई थी। भाई-बहनों के बैठने की भी व्यवस्था की गई थी। कारागार में निरुध्द अपने भाईयों से मिलने कुल 937 महिलाएं आईं, जिनमें बच्चे भी शामिल रहे। साथ ही कारागार में निरूद्ध बहनों ने भी आगन्तुक भाईयों के साथ कारागार में ही निरुध्द भाइयों को राखी बांधी।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : विपक्षी दलों के गठबंधन पर बोले ब्रजेश पाठक, कहा- भ्रष्टाचार में डूबे और सत्ता के भूखे लोगों का समूह

संबंधित समाचार