बरेली: अब पूर्व मंत्री के गांव को 24 घंटे बिजली देने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक ओर जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार के गांव टियूलिया में अफसर 24 घंटे बिजली देने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के गांव कांधरपुर में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।

दरअसल, सांसद संतोष गंगवार ने अधिकारियों को पत्र लिखकर अपने गांव में शहरी क्षेत्र की बिजली सप्लाई देने को कहा था। अधिकारियों ने नगर निकाय योजना के तहत इस गांव में 24 घंटे बिजली देने के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा था। मुख्यालय से प्रस्ताव पास हो गया है। शहरी क्षेत्र में होते हुए भी टियूलिया गांव को अभी ग्रामीण फीडर से बिजली सप्लाई दी जा रही है। इस वजह से 15 से 17 घंटे बिजली लोगों को मिल पा रही है। 

अधिशासी अभियंता पंकज भारती ने बताया कि टयूलिया में शहरी क्षेत्र की बिजली देने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप के गांव कांधरपुर में बिजली का बुरा हाल है। सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने बताया कि बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। आए दिन लोकल फाल्ट होते हैं। एसडीओ अमित सक्सेना ने बताया कि कांधरपुर में कुछ जगह पर 18 तो कुछ जगह पर 21 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है, अगर फाल्ट की कोई सूचना मिलती है तो कर्मचारियों को भेजकर उसे ठीक कराया जाता है।

ये भी पढे़ं- बरेली: शिक्षकों ने घर-घर मुहिम चलाई... बच्चे बीच में न छोड़े पढ़ाई

 

संबंधित समाचार