शाहजहांपुर: नहाने गए ममेरे-फूफेरे भाई की तालाब में डूबकर मौत
तिलहर/शाहजहांपुर, अमृत विचार। रघुवापुर गांव में तालाब में नहाते समय ममेरे-फूफेरे भाई डूब गए। परिवार वो तालाब पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तालाब पर पहुंचकर गोतोखोरों को बुलाया। गोतोखोरों ने दोनों शवों को बाहर निकाला। रक्षाबंधन का पर्व खुशियों की जगह मातम में बदल गया।
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव रघुवापुर निवासी सुधीर अपनी पत्नी निर्मला व 10 साल के बेटे प्रयांशु के साथ हजरतपुर ससुराल आए थे। निर्मला को रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधनी थी। गुरुवार की सुबह दस बजे प्रयांशु अपने मामा हरविंदर के 10 साल के बेटे संदीप के साथ गांव के बाहर बने तालाब में नहाने के लिए चला गया। दोनों ममेरे-फफूरे भाई तालाब में नहाने लगे। नहाते-नहाते प्रयांशु तालाब के बीच चला गया और डूबने लगा। जबकि संदीप उसे बचाने के लिए गया तो प्रयांशु डूब गया था। इधर संदीप भी तालाब में डूब गया।
तालाब के बाहर खड़े बच्चों ने संदीप के घर वालों को सूचना दी कि संदीप व प्रयांशु तालाब में डूब गए है। खबर सुनकर दोनों का परिवार तालाब की तरफ भाग खड़े हुए। बच्चों ने बताया कि दोनों लोग यहां पर डूबे है। परिजनों ने पूलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सिपाहियों के साथ तालाब पर पहुंचे और जानकारी की। पुलिस ने गोतोखोरों को बुलवाया। गोतोखोरों ने दोनों शव दो घंटे बाद तालाब से बाहर निकलवा लिए।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनो बालक तालाब में नहाने के लिए गए थे और डूब गए थे। गोताखोरों की मदद से दोनों के शव नकलवा लिए गए है। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। दोनों की मौत से रक्षाबंधन के पर्व की खुशिया मातम में बदल गई।
ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
