रामभक्तों को अयोध्या दर्शन कराएंगी इलेक्ट्रिक बसें, सितंबर माह से प्रारंभ हो सकती है ई-बस सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य ब्यूरो, लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पूरा होते ही यहां प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश विदेश से अपने आराध्य का दर्शन करने के लिए आएंगे। अयोध्या आने के लिए उनको सुगम मार्ग उपलब्ध हो इसके लिए जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ व राम पथ का निर्माण प्रगति पर है। निर्माणाधीन पथों पर यात्रियों को यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार शीघ्र ही ई-बस सेवा प्रारंभ करने जा रही है।

मतलब यह कि इन पथों के निर्माण के पहले अयोध्या धाम में ई-बस सेवा की शुरुआत हो जाएगी। शासन ने अयोध्या सहित प्रदेश के विभिन्न तीर्थो के लिए योजना बनाई है। इस व्यवस्था का संचालन करने के लिए शासन स्तर पर ही इलेक्ट्रिक बसों के क्रय की प्रक्रिया की जानी है।

शासन स्तर पर पूरे प्रदेश के लिए एक साथ ई-बसें क्रय की जाएंगी। अयोध्या नगर निगम की ओर से संचालित की जाने वाली इस योजना को लेकर एडीए के वीसी व नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि शासन स्तर से 25 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि यह बसें सितम्बर माह में अयोध्या नगर निगम को मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : विपक्षी दलों के गठबंधन पर बोले ब्रजेश पाठक, कहा- भ्रष्टाचार में डूबे और सत्ता के भूखे लोगों का समूह

संबंधित समाचार