UP: ट्रांसपोर्ट भवन परिसर में पेंटर की हत्या, क्यारियों में नग्रावस्था में पड़ा मिला शव, परिवार से रहता था अलग
कानपुर में ट्रांसपोर्ट भवन परिसर में पेंटर की हत्या।
कानपुर में ट्रांसपोर्ट भवन परिसर में पेंटर की नृशंस हत्या कर दी गई। पेंटर का क्यारियों में नग्रावस्था में शव पड़ा मिला। करीब चार साल से परिवार से पेंटर अलग रहता था।
कानपुर, अमृत विचार। बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के सामने ट्रांसपोर्ट भवन परिसर में पेंटर की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को नग्रावस्था में क्यारियों के बीच में फेंक दिया। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा समेत कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शक के आधार पर दोनों चौकीदारों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
मुंशीपुरवा निवासी (40) पेंटर संतोष कुमार ऊर्फ कलाकार पेंटर का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी अंजली, बेटी गुनगुन, सानवी और बेटा लकी हैं। संतोष की नशेबाजी से परेशान होकर पत्नी और बच्चों ने उसे छोड़ दिया। पत्नी व बच्चे करीब चार साल से उसे अलग रह रहे थे।
इतना ही नहीं, नशे की लत से ही संतोष ने अपना मकान भी बेच दिया था। वह बाबूपुरवा थाने के सामने यूपी ट्रांसपोटर्स एसोसिएशन के भवन परिसर में चौकीदार अशोक और भाटे के साथ रहता था। शुक्रवार सुबह उसका शव नग्नावस्था क्यारियों के बीच में मिला। एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया है कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। जांच चल रही है।
