कानपुर में बदमाशों ने दी खुली चुनौती, इधर पुलिस कमिश्रर गए, उधर महिला से लूटा मंगलसूत्र, फूट-फूटकर रोने लगी पीड़िता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी।

कानपुर में बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी। झकरकटी बस अड्डे से पुलिस कमिश्नर के जाते ही बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र लूट लिया। घटना के बाद पीड़िता फूट-फूटकर रोने लगी।

कानपुर, अमृत विचार। गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ आर के स्वर्णकार ने झकरकटी बस अड्डे पर निरीक्षण किया लेकिन उनके जाते ही बदमाशों ने बस में चढ़ रही एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। बाबूपुरवा थाने का फोर्स पहुंचा। सीसीटीवी खंगाले गए, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका। 

Kanpur Loot

शिवकटरा निवासी टेनरीकर्मी संजय वर्मा की पत्नी दीप्ति बेटे को लेकर रक्षाबंधन पर गुरुवार सुबह अपने मायके पुरवा मौरांवा जा रही थी। वह झकरकटी बस अड्डे पर पहुंची तो बसों में भारी भीड़ थी। वह एक बस में चढ़ने लगी तभी पीछे से एक लुटेरे ने उसका मंगलसूत्र तोड़ लिया। वह बेटे को लेकर नीचे उतरी और शोर मचाया। कुछ ही मिनट पहले यहां से पुलिस कमिश्नर निरीक्षण कर गए थे।

इसलिए बाबूपुरवा थाने का फोर्स बस अड्डे पर ही था। सभी वहां पहुंच गए। पुलिस ने रोडवेज अधिकारी कार्यालय में लगे सीसी कैमरे जांचे, लेकिन घटना उसमें कैद नहीं दिखी। बाबूपुरवा प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि हो सकता है भीड़ में महिला का मंगलसूत्र गिर गया हो, फुटेज देखे जा रहे हैं।

संबंधित समाचार