अमेठी : श्रमदान कर ग्रामीणों ने की पीसीसी सड़क की सफाई, प्रतिनिधि पर अपशब्द कहने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। बहादुरपुर विकास खंड की राजस्व ग्राम पंचायत बोझीभूलामऊ के गांव भूलामऊ, लाला का पुरवा और ममहा के मुख्य पीसीसी सड़क, नाली में जमे कचरे और कीचड़ को ग्रामीणों ने श्रमदान कर साफ किया। हालांकि कचरे को पूरी तरह ये साफ नहीं किया जा सका। बताया जाता है कि सड़क पर पहली ही बारिश से जमे कचरे और गंदगी की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है जबकि इसकी सूचना बराबर सूचना पंचायत सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान को दी जाती रही है। जिससे कचरा धीरे धीरे सड़ गया है और उसमें कीड़े बजबजाने लगे हैं। वहीं मच्छरों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। जिससे लोगों को इस सड़क से होकर गुजरना मुश्किल हो रहा है। बारिश होने पर भी सड़ा कीचड़ पीसीसी सड़क पर आ जाता है जिससे लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं मच्छरों के कारण आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्येक साल सड़क और नाली में जमे कचरे और गंदगी की ग्रामीण ही आगे आकर साफ सफाई करते हैं।कहा कि यदि सड़क और नाली में जमी गंदगी और कचरों को शीघ्र नहीं हटाया गया तो गांव में संक्रामक बीमारी और मलेरिया से भी लोग ग्रसित हो सकते हैं। ग्राम पंचायत बोझीभूलामऊ के गांव ममहा और भूलामऊ राजस्व गांव है और पंचायत मुख्यालय के गांव की गली में गंदगी का अंबार लगा रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। विभाग गली से कचरों और गंदगी को जल्द हटाने की पहल करे ताकि गंदगी के कारण गांव में बीमारी न फैल जाए। 

श्रमदान करने वालों ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रेमा देवी के प्रतिनिधि शिक्षक राकेश कुमार को दो पहली बारिश के बाद से ही कहा जा रहा है कि कीचड़ से पटी नाली को साफ करवा दीजिये। राजस्व ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी सुरेश कुमार की तैनाती है। लेकिन ग्राम पंचायत में कब आना जाना होता है इसकी ग्रामीणों को भनक भी नहीं लगती है। प्रधान और सफाई कर्मियों के साथ जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते ग्रामीणों ने श्रमदान कर भूलामऊ के गांव की सड़क को साफ करने की ठान ली। जब ग्रामीण सफाई कर रहे थे उसी बीच प्रधान के बेटे शिक्षक राकेश कुमार ने उन्हें अपशब्द कहे। सफाई का काम बंद करो। अपमान जनक भाषा का प्रयोग करने श्रमदान कर रहे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। साथ ही कहा कि दो महीने से सड़क और नाली की सफाई कहने के बावजूद नहीं कराई और श्रमदान से सड़क की सफाई हो रही है तो चिढ़ हो रही है। इस बात को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों में नाराजगी है। वहीं एडीओ पंचायत अनिल सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है टोली भेजकर सफाई कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें -यूपी में अटल आवासीय विद्यालय योजना शुरू, CM योगी बोले - बच्चों का करेंगे सर्वांगीण विकास

संबंधित समाचार