Ghosi by-election : आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने दिया सपा प्रत्याशी को समर्थन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/ मऊ, अमृत विचार। घोसी विधानसभा उपचुनाव में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आईपीएफ) भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह के समर्थन में आयी है। इस संबंध में आइपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसआर दारापुरी ने बताया कि घोसी विधानसभा और मऊ जनपद में बड़े पैमाने पर बुनकर रहते हैं। भाजपा की सरकार में बुनकरों का हाल बेहाल है। उनके फ्लैट रेट पर बिजली के आदेश को वापस ले लिया गया जिसके कारण उन्हें महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है और पहले से ही संकट में चल रहे बुनकरी उद्योग की तबाही हो रही है। उन्होंने बताया कि रोजगार का संकट भी जबरदस्त है। भाजपा सरकार की तमाम घोषणाओं के बावजूद रोजगार सृजन की दिशा में कुछ भी नहीं किया जा रहा है।

दारापुरी ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की आजादी और संवैधानिक मूल्यों पर लगातार हमले हो रहे हैं। समाज के मैत्री भाव को नष्ट किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में भाजपा को चुनाव में हराना वक्त की जरूरत है। इसलिए आइपीएफ ने समाजवादी पार्टी के घोसी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी का समर्थन करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें -यूपी में अटल आवासीय विद्यालय योजना शुरू, CM योगी बोले - बच्चों का करेंगे सर्वांगीण विकास

संबंधित समाचार